दोहा पहुंचे रोनाल्डो, बेल्जियम ने भी दी दस्तक: PHOTO में देखें मिशन वर्ल्ड कप पर फुटबॉल टीमें
- Hindi News
- Sports
- FIFA World Cup Qatar 2022 Photos Update; Cristiano Ronaldo With Portugal At Doha Airport
कुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
![दोहा पहुंचे रोनाल्डो, बेल्जियम ने भी दी दस्तक: PHOTO में देखें मिशन वर्ल्ड कप पर फुटबॉल टीमें दोहा पहुंचे रोनाल्डो, बेल्जियम ने भी दी दस्तक: PHOTO में देखें मिशन वर्ल्ड कप पर फुटबॉल टीमें](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/11/19/24-2_1668844513.jpg)
कतर में FIFA वर्ल्ड कप शुरू होने में महज एक दिन बचा है। भारतीय समयानुसार रविवार रात 9:30 बजे कतर-इक्वाडोर के बीच इस फुटबॉल महाकुंभ का ओपनिंग मैच खेला जाएगा। ऐसे में वर्ल्ड चैंपियन ट्रॉफी की तलाश में टीमों का दोहा पहुंचने का सिलसिला जारी है। शनिवार को स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपनी टीम पुर्तगाल के साथ दोहा के हमाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। उसके थोड़ी देर बाद बेल्जियम की टीम भी पहुंची।
इस खबर में देखेंगे पुर्तगाल, बेल्जियम की टीमें, उनके फोटो और शेड्यूल…उससे पहले बात रोनाल्डो के इंटरव्यू से मचे बवाल की।
रोनाल्डो के साथ करार तोड़ सकता है यूनाइटेड, कानूनी कार्रवाई की तैयारी…
इंटरव्यू से खफा मैनचेस्टर यूनाइटेड क्रिस्टियानो रोनाल्डो से करार तोड़ सकता है। इतना ही नहीं, उसने रोनाल्डो पर कानूनी कार्रवाही की तैयारी कर रहा है। कुछ दिन पहले रोनाल्डो ने एक ब्रिटिश जर्नलिस्ट को दिए इंटरव्यू में क्लब के मैनेजमेंट और मैनेजर एरिक टेन हैग पर कई आरोप लगाए थे।
स्टार फुटबॉलर ने कहा था- ‘क्लब के कुछ लोग मुझे हटाना चाहते हैं।’ रोनाल्डो यहीं नहीं रुके उन्होंने मैनेजर हैग पर एक मैच के दौरान खुद को भड़काने के आरोप लगाए थे।
पहले देखिए फोटो…
![रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल को ग्रुप-एच में रखा गया है। उसके साथ घना, उरुग्वे और साउथ कोरिया हैं।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/11/19/581911222022-11-18t222922z324211363up1eibi1k6kjkrt_1668842453.jpg)
रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल को ग्रुप-एच में रखा गया है। उसके साथ घना, उरुग्वे और साउथ कोरिया हैं।
यहां देखिए पुर्तगाल की टीम…
गोलकीपर : रुई पेट्रिको, जोस सा, डिएगो कोस्टा। डिफेंडर: पेपे, रुबेन डियास, जोआओ कैंसेलो, नूनो मेंडेस, डिएगो दलोट, एंटोनियो सिल्वा, रफेल गुएर्रेरो, डानिलो परेरा। मिडफील्डर : वितिन्हा, विलियम कार्वाल्हो, बरनार्डो सिल्वा, जोआओ कैंसलो, मारियो, ब्रुनो फर्नांडेज, रुबेन नेवेज, जोआओ पाल्हिनहा, मैथूस नूनेज, ओताविओ। फॉरवर्ड : क्रिस्टिआनो रोनाल्डो, जोआओ फिलिक्स, राफेल लिआओ, रिकार्डो होर्टा, गोंसालो रामोस, आंद्रे सिल्वा।
![पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम 7 गोल दर्ज हैं। वे टूर्नामेंट सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उनसे ज्यादा जर्मन फुटबॉलर थॉमस मुलर (10) ने गोल किए हैं।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/11/19/58191122ap11192022000039a_1668842465.jpg)
पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम 7 गोल दर्ज हैं। वे टूर्नामेंट सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उनसे ज्यादा जर्मन फुटबॉलर थॉमस मुलर (10) ने गोल किए हैं।
अब देखिए पुर्तगाल का शेड्यूल
- पहला : बनाम घाना, 24 नवंबर
- दूसरा : बनाम उरुग्वे, 29 नवंबर
- तीसरा : साउथ कोरिया, 2 दिसंबर
अब देखिए टीम बेल्जियम के फोटोज…
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/11/19/58191122ap11192022000040a_1668842533.jpg)
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/11/19/58191122qatarbelgiumwcupsoccer32498-45cd4_1668842480.jpg)
अब देखिए बेल्जियम का शेड्यूल
- पहला : बनाम कनाडा, 24 नवंबर
- दूसरा : बनाम मोरेक्को, 27 नवंबर
- तीसरा : क्रोएशिया, 1 दिसंबर
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/11/19/58191122qatarbelgiumwcupsoccer29649-b734d_1668842490.jpg)
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/11/19/58191122qatarbelgiumwcupsoccer29915-7bc15_1668842503.jpg)
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.