Updated News Around the World

सचिन के बेटे अर्जुन ने डेब्यू मैच में जड़ा अर्धशतक: रणजी में सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी का मौका, तेंदुलकर ने बनाया था शतक

पणजी7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अर्जुन तेंंदुलकर 121 गेंदों में 67 रन बनाकर खेल रहे हैं।

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर गोआ से डेब्यू करते हुए अपने पहले रणजी मैच में हाफ सेंचुरी जड़ दिया है। उन्होंने 52 गेंदों पर अपने 50 रन पूरा किए। उन्होंने इस दौरान 8 चौका और 1 छक्का भी जड़ा। वे अब भी क्रीज पर डेट हुए हैं। उनके 60 से ज्यादा रन हो गए हैं। अर्जुन के पास अपने पिता के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका है। उनके पिता सचिन तेंदुलकर ने 1988 में रणजी में मुंबई की ओर से डेब्यू करते हुए शतक जड़ा था। वहीं गोआ ने पहली पारी में लंच तक 117 ओवर में 5 विकेट पर 320 रन बन लिए हैं।

सुयश प्रभु ने जड़ा शतक
गोआ की ओर से सुयश प्रभु देसाई ने शतक जड़ा है। वह अर्जुन के साथ अभी क्रीज पर हैं। सुयश 292 गेंद पर 128 रन बनाकर खेले रहे हैं। अर्जुन 121 गेंद पर 67 रन बना चुके हैं। दोनों के बीच गोआ के लिए छठे विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी हो चुकी है।
इससे पहले स्नेहल कौथंकर ने 104 गेंदों पर 59 रन बनाए। वहीं गोआ की ओर से सफल गेंदबाज अनिकेत चौधरी हैं। उन्होंने अब तक 23 ओवर में 57 रन देकर 2 विकेट लिए हैं। वहीं कमलेश नागरकोटी, अरफत खान, मानव सुथर को 1-1 सफलता मिली है।

सचिन ने गुजरात के खिलाफ जड़ा था शतक
सचिन ने 1988 में पहले रणजी मैच में गुजरात के खिलाफ 100 रन की नाबाद पारी खेली थी। उन्होंने 129 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था। उस समय वह सिर्फ 15 साल के थे। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौका जड़ा था। दूसरी पारी में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था। यह मैच ड्रॉ रहा था।

IPL में मुंबई से खेलते हैं अर्जुन
अर्जुन तेंदुलकर ऑलराउंडर हैं। वह तेज गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी भी करते हैं। IPLमें मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हैं। उन्हें अब तक डेब्यू का मौका नहीं मिला है। वहीं उन्होंने अब तक खेले 9 टी-20 मैचों में 12 विकेट लिए हैं। उनका 10 रन देकर 4 विकेट बेस्ट प्रदर्शन रहा है। जबकि लिस्ट ए क्रिकेट में 7 मैचों में 8 विकेट ले चुके हैं। 32 रन देकर 2 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन है।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsUpdate is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.